Skip to content
IMTV

Not for Sale

IMTV

Not for Sale

  • Home
  • About us
  • Home
  • About us
  • Home
  • About us
  • Facebook
  • Twitter / X
  • Instagram
IMTV

Not for Sale

IMTV

Not for Sale

  • Home
  • About us
  • Home
  • About us
  • Home
  • About us
  • Facebook
  • Twitter / X
  • Instagram
delhi violenceopinion

दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 53 पहुंची, लगभग 700 केस दर्ज़

By Gautam Kumar
March 12, 2020 2 Min Read
0
आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कइयों को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा जिनपर दंगे भड़काने का आरोप है, अभी तक उनपर कोई कार्यवाही नही हुई है
 
A burnt house at Karawal Nagar, Delhi

 

24 फरवरी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शुरू हुई हिंसा को एक दंगे के रूप मे देखा जाए या पोग्रोम के रूप मे, इसपर बहस चल रही है। इसी बहस के बीच मरने वालों की संख्या 53 पहुँच गई। कितने घायल हुए इसकी गिनती नही हो सकती। मगर कितने घर जले है इसकी गिनती हो सकती है। शिव विहार, करावल नगर, भजनपुरा या जाफ़राबाद की तरफ अगर आप निकले तो उन जले हुए घरों की ओर देखें कि क्या उनमें अभी भी जान है? वो जला हुआ घर आपको बताएगा कि कैसे भीड़ ने उस घर कि धड़कनों को निकाला, काटा और फेंक दिया। वो घर आपको और भी बहुत कुछ बता सकता है, वो आपके हर सवाल का जवाब देगा। किसने मारा है? कौन मरा है? सब।
ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब सरकारें भी दे सके इसीलिए उन्होंने भी अपना काम शुरू कर दिया है। गिरफ्तारी अपने चरम पर है। आम आदमी पार्टी के नेता ताहिर हुसैन को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। कइयों को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेता कपिल मिश्रा जिनपर दंगे भड़काने का आरोप है, अभी तक उनपर कोई कार्यवाही नही हुई है। दी हिन्दू न्यूज़पेपर के मुताबित इस तथाकथित सांप्रदायिक दंगे में अब तक 700 से अधिक केस दर्ज़ किये जा चुके हैं और लगभग 2400 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
कितने हिन्दू मरें और कितने मुसलमान, इसकी आधिकारिक जानकारी कहीं उपलब्ध नही है। जिन्हे हिरासत में लिया गया, जिनपर केस दर्ज़ हुआ, जिनकी गिरफ्तारी हुई, जिनपर मुक़दमा चलेगा, जिन्हे सज़ा मिलेगी या जिनपर CrPC की धरा 321 का इस्तेमाल कर उनके खिलाफ़ केस वापस ले लिया जाएगा, इसकी भी जानकारी नहीं है। अगर कभी मिल पाए ये जानकारी तो संख्या देखकर यह पता लगाना मुश्किल नही होगा कि ये हिंसा बस दो पक्षों का झगड़ा था जो कि दंगे में तब्दील हो गया या किसी अंकल सैम कि सोची समझी साज़िश जिसे अकादमिक बहस में पोग्रोम भी कह रहे हैं।

जानिये क्या हैं CrPC की धारा 321
पोग्रोम और दंगे के बीच का अंतर 

 

Author

  • Gautam Kumar
    Gautam Kumar
Author

Gautam Kumar

Follow Me
Other Articles
Previous

दिल्ली विश्वविद्यालय में मनायी गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Next

क्या दिल्ली हिंसा राज्य प्रायोजित थी?

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जलते हुए दृश्यों से आती रौशनी
  • भारतीय बाजार और हिंदी भाषा
  • ना…ना…ना…सुनना-पढ़ना-सुनाना
  • घो घो रानी कितना पानी? इतना पानी.. इतना पानी
  • प्रेमचंद का आना…

Recent Comments

No comments to show.

Copyright 2026 — IMTV.